Advertisement

कांग्रेस से इंद्र कुमार ने दाखिल किया पर्चा

कानपुर नगर निगम उपचुनाव एक ही वार्ड8 पर कराया जा रहा है, जबकि 4 वार्ड रिक्त हैं। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नगर निगम वार्ड 8 मस्वानपुर के उपचुनाव के लिए कांग्रेस से इंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर दक्षिण कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित के साथी प्रस्तावक के रूप में शिवकुमार अजय कुमार ने पर्चा दाखिलकिये जाने में सहयोग दिया। गौरतलब की संदीप को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी मिल जाने के बाद संदीप ने वार्ड के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीके श्रीवास्तव ने कहा कि अधिसूचना एक ही वार्ड के लिए जारी की गई है। जबकि नगर निगम सचिव राधेश्याम ने कहा की वार्ड के रिक्त होने की सूचना शासन को भेज दी गई है। जबकि शासन के प्रस्ताव पर राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराता है। इस बाबत कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र कुमार का नाम पूर्व में ही घोषित हो चुका था। आज नगर निगम में पर्चा दाखिल कर अपनी प्रस्तुति दर्ज कराई। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि पार्षद पद के चुनाव 14 तारीख को होना सुनिश्चित हुआ है शहर के सारे कांग्रेसियों ने एक साथ मिलकर पार्षद प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की शपथ ली है और चुनाव जितवा के नगर निगम लाने की ठान ली है। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, डॉ शैलेंद्र दीक्षित, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान, अनुराग पाल, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, मोनू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh