Advertisement

वार्ड 5 से पार्षद प्रत्याशी संजय गुप्ता मालू के कार्यालय का उद्धाटन जवाहरनगर मे बडे़ ही धूमधाम से विधायक अमिताभ बाजपेयी द्धारा फीता काटकर किया गया

वार्ड 5 से पार्षद प्रत्याशी संजय गुप्ता मालू के कार्यालय का उद्धाटन जवाहरनगर मे बडे़ ही धूमधाम से विधायक अमिताभ बाजपेयी द्धारा फीता काटकर किया गया इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई का माला पहनाकर सम्मान किया गया विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि संजय गुप्ता हमारी पार्टी के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं इस बार उन्हें टिकट देकर हमने प्रत्याशी बनाया है और मैं क्षेत्रीय जनता से अपील करता हूं कि पार्षद के रूप में संजय गुप्ता को विजय बनाएं और एक अच्छी महापौर के रूप में वंदना बाजपाई को वोट करके शहर में भ्रष्टाचार खत्म करें संजय गुप्ता मालू ने कहा कि इस बार इनको जनता का पूर्ण सर्मथन मिल रहा है वे एक भाई के रूप मे समाज की सेवा करना चाहते है पूर्व के पांच वर्षो मे विकास.कार्य नही हुए है क्षेत्र की समस्याएं बनी हुयी है इसलिए जनता के पूर्ण सर्मथन मिलने पर चुनाव मे खडे़ हुए है,वार्ड के किसी भी जनता को नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या का सामना  करना नही पड़ेगा उन्होंने कहा कि आम जीवन में सबसे बड़ी समस्या पानी की होती है और क्षेत्र में व्यवहार ही सबसे बड़ा कार्य होता है मै अपनी पूरी जिम्मेदारी अदा करूगा ।उन्होंने कहा कि 5 साल एक बहुत ही लंबा समय होता है पूर्व में रहे पार्षद या उससे पहले जिन्होंने विकास कार्य के रूप में केवल भ्रष्टाचार फैलाया है उन भ्रष्टाचार को पूरी तरीके खत्म कर देंगे ।उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है की एक अच्छी भाई के रूप में उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें ताकि क्षेत्र में विकास कार्य हमेशा होता रहे नेता नही बेटा चुने क्योंकि अगर नेता चुना तो पांच साल.केवल नेतागिरी ही होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh