Advertisement

विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वस्थ रहना है तो कोरोना से बचना है

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आरोग्यधाम ग्वालटोली में आज एक चिकित्सा संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व आरोग्यधाम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने शहरवासियों को सचेत करते हुए कहा की कोरोनावायरस की दूसरी लहर से बचना बहुत आवश्यक है। डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि कोरोना का वायरस लगातार म्यूटेट करके अपना स्टरेन चेंज कर रहा है। इस कारण से कोरोना के विभिन्न मरीजों में विभिन्न प्रकार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। अतः प्रत्येक मरीज को अपने लक्षणो से मिलती-जुलती होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर आरती मोहन ने बताया की बदलते हुए इस मौसम में जबकि कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है बच्चे बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को अपना ख्याल विशेष रूप से रखना चाहिए साथ ही जब तक बहुत जरूरी न हो बाहर जाने से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि बगैर चिकित्सकीय सलाह के किसी भी प्रकार की दवा का सेवन ना करें यह जानकारी जनहित में डॉक्टर हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन ने दी।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh