Advertisement

सेवानिवृत्त शिक्षिकाओ का विदाई समारोह

एसएन सेन बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्या सविता यादव के नेतृत्व मे कोरोना प्रोटोकोल का ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षिकाओ का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ प्रधानाचार्या ने समारोह के सूत्रधार शिक्षिकाओं का स्वागत किया और कहा कि खुशी वह आयाम है जिसके बिना जीवन की कल्पना नही हो सकती जीवन की व्यस्तता के बीच हमारे ये खुशी के उत्सव हमारे अदर एक नई ऊर्जा का संचार कर देते है। ऐसी ही ऊर्जा भरे आज के समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाली हमारी साथी का हार्दिक अभिनंदन करती हूं। शुभो सेन ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षिकाए सुधा श्रीवास्तव ,देविन्ना खन्ना, कुसुम लता, सोनाकली ,मीना डिमरी ,मजू शुक्ला, शिक्षिकाओ का स्वागत एव सम्मान किया सभी सेवानिवृत्त शिक्षिकाओ के सेवाकाल के प्रसंशनीय तथा अविस्मरणीय शिक्षण कार्य एव अन्य कार्य प्रधानाचार्या ने सभी के साथ साझा किया एव उनके अच्छे स्वास्थ्य एव सुखमय जीवन की कामना की।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh