Advertisement

प्रधान पद के प्रत्याशी ने बीएलओ को बंधक बनाकर बनाया वीडियो

कानपुर 8 अप्रैल। नाम काटे जाने से नाराज प्रधान पद के प्रत्याशी ने बीएलओ को बंधक बनाकर सादे कागजों पर दस्तखत कराने के बाद फर्जी वीडियो बना लिया इस बात से डरे बीएलओ ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में आवास विकास के रहने वाले आनंद प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वह सहायक अध्यापक हैं और उन्हें बीएलओ बनाकर बिधनू ब्लॉक में चुनाव में लगाया गया श्री अवस्थी ने बताया कि शासन स्तर पर कराई गई जांच में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं शेखर सिंह राणा समेत 42 लोगों के नाम काट दिए गए हैं प्रधान पद के उम्मीदवार को शक है कि हमने नाम काट दिए इस बात से नाराज प्रधान ने अपने साथियों संग हमको न केवल बंधक बनाया बल्कि गाली गलौज करते हुए सादे कागजों पर दस्तखत कराने के बाद मेरा फर्जी वीडियो भी बना लिया श्री अवस्थी का कहना है कि कि जब तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती तब तक वह काम नहीं करेंगे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh