Advertisement

विधायक महेश त्रिवेदी ने की चाय पर चर्चा

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने आज पशुपति नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में क्षेत्र वासियों के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें सभी क्षेत्रवासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया जिसमें क्षेत्रवासियों ने मंदिर प्रांगण में स्थित झंडा पार्क के सुंदरीकरण पानी की व्यवस्था संबंधित ज्ञापन भी दिया सर्वप्रथम विधायक महेश त्रिवेदी का कैलाश अवस्थी, नरेंद्र सिंह,बृजेश द्विवेदी,करुणेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इसके पश्चात विधायक ने सभी क्षेत्र वासियों के साथ उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव तथा वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी और ईश्वर की भक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने का साहस प्रदान किया। इस मौके पर सत्यम शुक्ला,आलोक मिश्रा,सुशांत अवस्थी,भक्तदर्शन मिश्रा,करुणेश त्रिपाठी,प्रशांत द्विवेदी,महेंद्र सिंह,गुड्डू शुक्ला,अनिल तिवारी,आरके मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी,संतोष,सनी दीक्षित,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh