कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि कोरोना के वायरस बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 10 अप्रैल दिन शनिवार लाजपत भवन में होने वाले होली मिलन समारोह को संस्था के सभी पदाधिकारियों की सहमति से रद्द किया गया। जिस प्रकार से कोरोना वायरस शहर में अपने पैर पसार रहा है। उससे आम जनमानस के जीवन को खतरा हो रहा है। इन्हीं कारणों से होली मिलन समारोह रद्द किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष संजय टंडन, पुष्पेंद्र जयसवाल, कपिल, हरजीत सिंह रोमी, रणजीत सिंह, गौरव बजाज हरजीत सिंह लाखा, इंद्रपाल सिंह, रवि जायसवाल, शिवम मल्होत्रा, संजय भाटिया, श्याम गुप्ता, अवधेश प्रताप सिंह, मनोहर रूपानी, महेश केसवानी, शरद निगम, आशु निगम आदि लोग मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















