Advertisement

वातावरणीय प्रभाव से जीव जंतुओं के स्वभाव में परिवर्तन

डीजी कॉलेज,कानपुर के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन प्राचार्या डॉ साधना सिंह की अध्यक्षता ,कुशल मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्षा डॉ अंजली श्रीवास्तव के सयोंजन में सम्पन्न हुआ।मुख्य वक्ता प्रो अशोक कुमार कुलपति वी वी एन चित्तौड़गढ़ राजस्थान ने अपने वक्तव्य में मानवीय गतिविधियों के विशेष महत्व के बारे में बताया कि परोक्ष अपरोक्ष रूप से वातावरण पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव करता हैं।सभी जीव जंतुओं में जीने के लिए  वातावरण के हिसाब से परिवर्तन होता रहता है इसी को अनुकूलन कहते है।दूसरे वक्ता डॉ राजीव मिश्रा पूर्व निदेशक लायन सफारी ने शेर व उसकी प्रजातियों में वातावरण परिवर्तन से शिकार विधि परिवर्तन के बारे में अवगत कराया।तीसरीवक्ता डॉ प्राची ने आर एन ए का क्या प्रभाव होगा जानकारी दी।संचालन डॉ इषिता पांडेय, विषय परिवर्तन डॉ सुनीता ,वक्ताओं का परिचय डॉ कंचन ,डॉ अमिता, डॉ शालिनी द्वाराऔर धन्यवाद ज्ञापन डॉ रचना सिंह द्वारा कुलानुशासक डॉ अर्चना वर्मा का विशेष सहयोग रहा ।वेबिनार में पूरे राष्ट्र से 200 लोगों ने सहभागिता की।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh