Advertisement

कोरोना से बचाव के लिए दवाई के साथ कडाई भी: कोरोना सचेतक

राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में रुमा स्थित एमकेयू लि में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे कोरोना से बचाव की जानकारी कोरोना सचेतक लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन हरीश तिवारी मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गई। लखन शुक्ला ने बताया कोरोना से बचाव हेतु यह भी आवश्यक है। कि सार्वजनिक स्थान पर न थूके इससे भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना वायरस यानी ‘कोविड 19’ से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। डा सोनिया दमेले नेत्र सर्जन ने बताया इस समय कोरोना काल चल रहा है हमे अपनी आँखो का भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वैक्सीन की डोज ले चुके लोग भी मास्क सोशल डिस्टेंसिंग व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh