डी जी कॉलेज कानपुर में चल रहे दो दिवसीय वेबिनार के दूसरे दिन का शुभारंभ प्राचार्या डॉ साधना सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ अंजली श्रीवास्तव एवं कुलानुशासक डॉ अर्चना वर्मा के सयोंजन से किया गया। डॉ अर्चना दीक्षित ने जानकारी दी कि कुशल संचालन डॉ इषिता पांडेय ने किया।डॉ सुनीता आर्या द्वारा वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के स्वागत किया गया। सत्र की अध्यक्षता डॉ डॉली कुमार एम एस वि0 बड़ौदा, वडोदरा द्वारा हुआ। प्रथम वक्ता डॉ रोशन कुमार मगध वि0 वी0 बोधगया ने आपस मे जुडे मिक्रोबायोटा और पारिस्थितिकी तंत्र पर मानव गतिविधियों और जीवन शैली का प्रभाव पर प्रकाश डाला।दुसरे वक्ता प्रो वहीद के बलवान जम्मू कश्मीर ने पशु और मानव स्वास्थ्य पर ध्वनि प्रदूषण पर विचार रखे।विभाग की डॉअमिता,डॉ रचना सिंह ,डॉ शालिनी ,और डॉ कंचन ने पूर्ण सहयोग दिया।विज्ञान संकाय की डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डॉ रचना प्रकाश आदि के साथ पूरे राष्ट्र से 200 से ऊपर लोगो ने प्रतिभागियो ने संगोष्ठी में भाग लिया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का समापन


















