ढाबे पर हत्या,कर्मचारी ने युवक को मारी गोली,दोस्तों में खाने के बिल को लेकर हुआ झगड़ा, कर्मचारी समझाने गया तो उसे गाली दे दी योगेश पारीक, मृतक
कानपुर देहात । शनिवार देर रात ढाबे पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, खाने के पैसे देने को लेकर दोस्तों में विवाद हुआ। इसके बाद ढाबे के एक कर्मचारी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। तभी युवकों में से एक ने ढाबे के कर्मचारी को गाली दे दी। इतना सुनते ही कर्मचारी ने युवक को गोली मार दी।
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मामला कानपुर देहात के थाना रनिया में नेशनल हाईवे पर बने उमरान ढाबे का है।
गार्ड की बंदूक छीनकर गोली मारी
रनियों का रहने वाला योगेश पारीक (30) रात 2:30 बजे वह अपने दोस्तों विशाल, नीरज साहू, शिवम शर्मा, आसिम खां के साथ खाना खाने आया था। सभी ने खाना खाया। इसके बाद खाने के रुपये देने को लेकर आपस में विवाद होने लगा। इसी दौरान ढाबा कर्मचारी पुष्पेंद्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो योगेश ने उसे गाली दे दी। इस पर पुष्पेंद्र ने पास बैठे गार्ड से रायफल छीन कर योगेश को गोली मार दी। गोली लगने से योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
ढाबा संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी जानकारी मिलते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति एएसपी राजेश पांडेय मौके पर पहुचे योगेश को उसके साथी शिवम के साथ जिला अस्पताल भेजा। वहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसको नाजुक हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया, जहां योगेश की मौत हो गई।
गार्ड से रायफल छीन कर मार दी गोली
मृतक के दोस्त विशाल और शिवम ने बताया कि 2.30 बजे हम लोग खाना खाने आए थे हम लोगों ने पहले खाना खाया। खाना खाने के बाद पैसे देने को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। तभी योगेश ने गालियां देना शुरू कर दी। इसके बाद ढाबा कर्मचारी पुष्पेंद्र ने समझाने की कोशिश की। कहा और लोग यहां खाना खा रहे हैं।
आप लोग यहां पर गाली न दें। इससे वह भड़क गया और पुष्पेंद्र को गाली देने लगा। पुष्पेंद्र ने गुस्से में आकर पास में बैठे गार्ड से रायफल छीन ली। योगेश को गोली मार दी। इसके बाद पुष्पेंद्र वहां से भागा नहीं। पुलिस ने पुष्पेंद्र और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।


















