Advertisement

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पहुँचे गंगा बैराज

कानपुर

नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज पर बीते दिनों एक एक्सीडेंट में दो नाबालिग लड़को की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने दोनों शवों को गंगा बैराज पर रख कर हंगामा किया था। उधर हंगामे की सूचना पर पहुँचे पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को 20- 20 लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद मामला शांत हुआ था। आपको बताते इस मामले में कार सवार चार नाबालिग लड़को को घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आरोपित बनाया था। वहीं घटना के दो तीन दिन बाद पुलिस ने नाटकीय ढंग से चारो नाबालिगों को थाने से छोड़ दिया था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने पीड़ितो को आरोपी पक्ष से मुआवजा देने के नाम पर लाखों रुपए का हेर फेर कर दिया। जिसमें कुछ चर्चित बिचौलियों को भी डाला गया। वहीं मीडिया में लेनदेन में खेल की खबर छपने के बाद डीसीपी सेंट्रल ने जांच बैठा दी है। आपको बता दें कि, आज पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान लोकभारती से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि, गंगा बैराज निवासी नाबालिग मृतक के परिजनों ने बताया कि, उन्हें मुआवजे की कोई रकम नही मिली है। पूर्व आईपीएस का कहना है कि घटना के बाद की स्थितियां संदिग्ध हैं। पुलिस लगातार पीड़ित परिजनों पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से पीड़ित के घर से पुरुषों को हटा दिया गया। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस अपना गुनाह छिपाने के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि, पुलिस पीड़ितो के साथ धोखा कर रही है और लेनदेन की जांच एक नौटंकी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh