Advertisement

कानपुर,भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र है,और भारत के प्रधानमंत्री इस लोकतंत्र के मुखिया विपक्षी सोची समझी साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का काम कर रहे है … प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी और बयानबाजी करने वाले कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पवन खेड़ा,रागनी नायक और अल्का लांबा के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है. डॉ रोहित सक्सेना की तरफ से दाखिल की गई याचिका में बताया गया है कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे है,ज़िससे पूरे विश्व मे भारत की छवि खराब करी जा सके और ऐसा वो चुनावो के दौरान हजारों की संख्या मे आयी भीड के सामने कर रहे है,ज़िससे भारत के नागरिको के जनमत और संविधान अपमान किया गया।किसी को यह अधिकार नहीं की 130 करोड लोगो द्वारा चुनी गयी सरकार और उसके मुखिया को अपमानित कर सके। परिवाद दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि विपक्षी नेता अपनी हदो को लांघकर जनमत का अपमान नहीं सहा जायेगा.भारत की जनता द्वारा चुने गए मुखिया के खिलाफ वो अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है ऐसे नेताओं के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है उन्होंने कहा की इन नेताओं के पास कोई नया मुद्दा नहीं है.इसलिए गलत प्रवृत्ति अपनाकर प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।वही एसी एम एम MP MLA court ने वाद मंजूर कर 4 दिसंबर की सुनवाई की तारीख दी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh