Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी० की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) फेज-2 योजनांतर्गत मॉडल ग्राम पंचायतों में स्थापित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र/आर.आर.सी. के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। प्रथम चरण में जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नगरीय क्षेत्र के समीप के 10 मॉडल ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। ग्राम पंचायतों द्वारा विकसित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र में ग्राम पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित घरों, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस कचरे के समुचित निपटान की कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh