Advertisement

छज्जे का बबाल सड़क पर पहुंचा

कानपुर। एक तरफ योगी सरकार अपराधी माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात करते है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता सत्ता की हनक दिखाते हुये व्यापारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। आपको बता दे कि थाना चकेरी के लालबंगला में एक निर्माणधीन मकान का पड़ोस के रहने वाले गोगिया परिवार कई दिनों से विरोध कर रहा है  लेकिन पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट होकर रविवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का बैनर लगाकर रोष जताया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी रोष जताया। गोगिया परिवार की एक महिला गैस सिलेंडर लेकर बीच सड़क पर आत्मदाह करने पहुच गयी। पुलिस ने आनन फानन मे महिला से सिलेंडर छीना। जिसके बाद व्यापारी और पुलिस के काफी समझाने के बाद परिवार शांत हुआ। व्यापारी और गोगिया परिवार के बीच सहमति बनी कि सोमवार को अबैध निर्माण तोड़ा जायेगा । जिसके बाद गोगिया परिवार ने बिल्डर व बिल्डिंग मालिक के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh