रामबाग सीसामऊ युवा एकता समिति द्वारा हनुमानोत्सव विशाल भंडारे एवं संगीतमय भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हनुमंत चौक हर सहाय इंटर कॉलेज पी रोड में आयोजित हुआ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम का आज समापन दिवस था समापन दिवस के दिन संगीतमय भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल का स्वागत आयोजकों द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर कर किया गया इसी क्रम में मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया और इस भक्तिमय कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रसन्नता की तथा कार्यक्रम आयोजनों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के लोगों में धर्म के प्रति एक अच्छा संदेश जाता है तथा इस तरीके के कार्यक्रमों को विधिवत होते रहना चाहिए संस्था के आयोजकों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल का धन्यवाद किया भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा एक सफल आयोजन के लिए मुरारीलाल अग्रवाल ने आयोजकों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, महामंत्री गोपाल तिवारी, कोषाध्यक्ष गोविंद, सहसंयोजक विशाल सक्सेना, संयोजक ब्रिजेश गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा ठाकरे आदि लोग मौजूद रहे।
रामबाग सीसामऊ युवा एकता समिति द्वारा हनुमानोत्सव विशाल भंडारे एवं संगीतमय भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन


















