Advertisement

गुरुकुल आर्ट गैलरी मे रघुकुल मे राम गुरुकुल मे विषय पर सामूहिक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ

 

आज आज़ाद नगर गुरुकुल आर्ट गैलरी मे रघुकुल मे राम गुरुकुल मे विषय पर सामूहिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभय द्विवेदी ने बताया कि 33 कलाकारों ने चित्र प्रदर्शनी में लगाई हैं जो कला की विभिन्न विधाओं में विभिन्न माध्यमों से बनाए गए। चित्रों में श्री राम जी के जीवन के प्रसंग को चित्रित किया गया जिसमे ग्राफिक कला,इंस्टालेशन,एक्रेलिक ,ऑयल कलर्स जलरंग ,कॉलेज, रेखाचित्र प्रदर्शित है प्राण प्रतिष्ठा के अवसर आयोजित यह प्रदर्शनी प्रभु राम के आदर्शों, उनकी कर्तव्य निष्ठा एवम जनमानस की भावनाओं ,अच्छाईयों और बुराइयों को संप्रेषित कर रही है कुछ कलाकारों ने उस समय के विषयों को आज के सामाजिक ताने बाने से जोड़ा है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh