Advertisement

भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन व हिन्द मजदूर सभा कानपुर मण्डल द्वारा 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह

26जनवरी 2024 को भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन व हिन्द मजदूर सभा कानपुर मण्डल ने अपने 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह  सेन्ट्रल कार्यालय शिवकटरा कानपुर मे आयोजित किया इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के महामंत्री व हिन्द मजदूर के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री तारणी कुमार पासवान ने कहा कि 1947, 15 अगस्त को भारत स्वतन्त्र होनि के उपरान्त आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुरूप देश संचालन की शुरुआत की गई देश तो स्वतंत्र हो गया लेकिन सोचने का विषय यह है कि 200 वर्ष अंग्रेजो की गुलामी से आजादी दिलाने हेतु हमारे देश के लाखो शहीदो ने अपनी कुर्बानिया दी। आज का ये भारत उन स्वतंत्रता संग्रामियो शहीद वीर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चन्द्रशेखर आजाद सुभाष चन्द्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल आदि के रक्तो से सींचा हुआ हैं। लेकिन यहाँ सोचने का विषय यह है कि क्या आज का भारत इन शहीदों के सपने के अनुरूप है कदापि नहीं; क्योकि आज हमे तो उन गोरे अंग्रेजों से मुक्ति तो मिल गई लेकिन अब देश का संचालन करने वाले काले भारतीयो अंग्रेजो की हाथो के गुलाम बनकर रह गए है। यही वजह है कि आज भारत भय, भूख, आंतक, बेरोजगारी से कराह रहा है। इतना ही नहीं इन राजनैतिक नेताओं में तो आजाद भारत की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। यही कारण है कि आज हम एकता, अखण्डता इमानदारी, नैतिकता, सर्वभौमिकता आदि प्रायः भूलते जा रहे है इतना ही नहीं इन नेताओ ने हमे जातिवाद, धर्मवाद, उच्च-नीच वाद पूरब- पश्चिम वाद भाषावाद न जाने और कितने वादो के दलदल में बाँट कर रख दिया है हमे तो इस भारत में व्याप्त भय भूख आंतक बेरोजगारी जैसे अंधकार से मुक्ति के लिए सभी श्रमिको नागरिको किसानो को एक होकर लड़ने की जरुरत है
संविधान हमारा राष्ट्रीय धर्मग्रंथ है इसके अनुरूप सभी नागरिको को अपनी विचार अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार है, लेकिन आज इसपर रोक लगा दी गई है आप चाहे श्रमिक हो किसान हो, या आम जनता हो अपने अधिकार का सवाल पूछते ही सरकार आप को ही देश विरोधी करार करने की बात करती है साथियो इतिहास साक्षी है पूर्व में इस तरह 1973-1974 मे इमरजेन्सी के दौरान जनता ने सरकार को सबक सिखाया जिसे सरकार को भुगतनी पड़ी इसी तरह साथियो उपरजिस्ट्रार द्वारा अन्याय तथा बेमानी करते हुए राष्ट्रीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन की मान्यता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया गया था, उस पर माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है तथा उच्च राष्ट्रीय भ्रस्रटाचार के विरुद्ध इस सम्वन्ध में जांच चल रही है। इसी तरह श्रमिको के विरुद्ध 4 श्रमिक कोड व किसानों के विरुद्ध लाये गए कानून को खत्म करने के लिए 16-02-2024 को आप सभी को एकजुट हो कर लड़ने की जरूरत है आज के दिन देश के सारे नेतागण व बड़े नौकरशाही इस तिरंगे के सामने खड़े होकर एकता, अखण्डता, ईमानदारी, नैतिकता कर्तव्यपरायणता की कसमे खाते है, मगर इस झण्डे के चन्द कदम आगे बढ़ते ही वह सब अपने कसमे वादे भूल जाते है साथियो आइए आज के दिन शहीदो के सपनो के अनुरुप एकता, अखण्डता, राष्ट्रीयता इमानदारी का पालन करने का संकल्प ले जय हिन्द इस अवसर पर योगेश ठाकुर, कैलास पासवान, भोला पासवान सियाराम,निजामुद्दीन उर्फ मन्टू, विनोद उर्फ पप्पू, जितेश कुमार, जगन्नाथ साहू बजरंगी, रुदल यादव गिरीश चदं (रामू), जगदीश पासवान, राजेश अवधेश, राजकुमार गुप्ता, योगेन्द्र, रामरूप आदि मौजूद थे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh