Advertisement

समता आधारित समाज के चिंतक प्रवर्तक और युगदृष्टा थे भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस द्वारा संविधान रचयिता, भारत रत्न, डॉ भीमराव अम्बेडकर का जयंती समारोह राधन में मनाया गया। जयंती समारोह में सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखा गया संविधान विश्व का सर्वोत्तम संविधान है। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रवर्तक एवं समता पर आधारित समाज के महान चिंतक और युगदृष्टा थे निर्धनों दलितों कमजोरों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को समाज में समुचित स्थान और सम्मान मिले इसके लिए उन्होंने संविधान में तमाम प्रावधान किए जिससे सामाजिक समरसता कायम हो और सबको बराबरी का अधिकार प्राप्त हो सके, हम बाबा साहब को शत-शत नमन करते हैं।और बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर समता पर आधारित समाज बनाने का संकल्प लेते है। वहीं राधन जिला पंचायत क्षेत्र कांग्रेस के प्रत्याशी सोनू कठेरिया के समर्थन में प्रचार किया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की तरफ से विजय सिंह मर्तोलिया को स्टार प्रचारक के रूप में भेजा गया था। वहीं भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh