Advertisement

संविधान के रूप में एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजक सुशीला द्वारा राजा पुरवा में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गोष्ठी कर आयोजन किया गया। संचालन अनुराग सिंह चौहान व अध्यक्षता पीएस बाजपेई ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार शुक्ला सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने माल्यार्पण कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था इसीलिए हम सभी लोग इस दिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाते हैं यह दिन सभी भारतीयों के लिए एक बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। डॉ अम्बेडकर ने सक्रिय रूप से दलितों के साथ हमारे समाज के अधिकार हीन वर्ग के उत्थान के लिए भी बहुत कार्य किया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे वह एक राजनीतिक नेता कानून विद मानव विज्ञानी शिक्षक अर्थशास्त्री थे। संविधान के रूप में एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देकर डॉ अम्बेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को ताकत देने का काम किया है। गोष्ठी में उपस्थित का इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीएस बाजपेई व पीसीसी सदस्य कृपेश त्रिपाठी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। मुख्य रूप से उपस्थित अनुराग सिंह चौहान, दीपू शुभम सुनील राहुल अमन बच्चा संगम छोटू जितेंद्र लालजी आलोक राम सिंह यादव हनुमान यादव घनश्याम विशाल यादव दयाराम सीताराम बसंत रवि प्रेम सनी अनिल रवि शोभित शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh