Advertisement

सादगी से मनाया बाबा साहब का जन्मदिन

कानपुर नगर – बुधवार 14 अप्रैल भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर भारतीय बौद्ध संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बारहसिरोही मे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जन्मदिन पर लोगों को बधाई दी प्रेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि हम सभी सरकारी कोरोना गाइडलाइंस के अनुरूप बाबा साहब के जन्मदिवस को बहुत ही सादगी से मना रहे है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ने बाबा साहब के जन्मदिन को मनाया उन्होंने बाबा साहब के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा टीकाकरण का नाम देने पर उन्होंने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी और उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों नगर वासियों क्षेत्र वासियों से कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करने का अनुरोध किया उन्होंने कहा देश बाबा साहब के संविधान से चल रहा है और बाबा साहब के बनाए हुए संविधान को दुनिया सलाम करती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुशवाहा हिमांशु कुशवाहा धर्मेंद्र मौर्य अरविंद कुमार वर्मा ललिता त्रिवेदी राकेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh