Advertisement

बढ़ी हुई फीस के विरोध में सपा व्यापार सभा द्वारा दिया ज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में मंडलायुक्त कार्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सविता ने किया। आरोप लगाते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि एक तो कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। उत्तर प्रदेश की जनता अपनी बदहाली पर रो रही है। बची हुई रही सही कसर लॉक डाउन ने पूरी कर दी। उसके बाद अब निजी स्कूल मन माने तरीके से बच्चों की फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं जिसके कारण अभिभावकों की पहले से ही कमर टूट हुई है। और इसके बाद बढ़ी हुई फीस का भार पड़ने से अभिभावक खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाएगा। क्योंकि उसके पास पैसा तो अब बचा नहीं और बढ़ी हुई फीस स्कूलों में कैसे देगा। जिसके लिए मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया और कहा गया कि निजी स्कूलों के इस मन माने तरीके पर अंकुश लगाया जाए। मुख्य रूप से उपस्थित जितेन्द्र जायसवाल दीपक कुमार सविता, राजेंद्र कनौजिया, विनय कुमार, शुभ गुप्ता, मनोज चौरसिया, शेषनाथ यादव, रचित पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh