Advertisement

जवाहर नगर स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को शनिदेव की पूजा विधि-विधान से की गई

जवाहर नगर स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को शनिदेव की पूजा विधि-विधान से की गई। शनि मंदिर के प्रबंधक सप्पू पाठक ने बताया कि पर नववर्ष शनिदेव की वार्षिक पूजा काफी धूमधाम विधि-विधान से की गई। कहा कि वार्षिक पूजा की तैयारी पिछले कई दिनों से लगातार की जा रही थी । वार्षिक पूजा के दौरान शनि देव महाराज को 56 भोग अर्पित किया गया। कहा कि शाम 5 बजे से 6 बजे तक शनि देव महाराज का तेल से अभिषेक किया गया। संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा संपन्न हुई। जिसमें शनिदेव महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। शनि देव महाराज मंदिर मे महाआरती का आयोजन किया गया। आये हुए मुख्य अतिथि मे वीरेंद्र जायसवाल, नवनीत पांडे, राजन बाजपेई, रामजी दुबे,लाल दुबे, सुशील तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सप्पू पाठक, नेहा पाठक, एवं उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही शनि देव मंदिर को भी आकर्षक विद्युत लाइटों एवं फूलों से सजाया गया।  वार्षिक पूजा का समापन महा आरती के साथ की गई। वहीं वार्षिक पूजा को सफल बनाने में बजरंगबली पूजा समिति एवं शनिदेव पूजा समिति के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शनि मंदिर पहुंचकर शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना कर मंगलकामना की। इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल नवनीत पांडे राजन बाजपेई रामजी दुबे लाल दुबे सुशील तिवारी आशीष श्रीवास्तव सप्पू पाठक नेहा पाठक मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh