स्वामी विवेकानंद युवा समिति द्वारा रामदेवी मे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय बी जे पी नेत्री समाज सेविका ललिता सिंह चौहान के नेतत्व मे बैठक आयोजित हुई। साथ ही आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह मनाने की रुपरेखा बनायी गई। बैठक मे आये हुए मुख्यतिथि के रूप मे स्वामी विवेकानंद युवा समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक विकास सिंह भोले ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सम्पूर्ण विश्व में भारत मां का नाम सर्वोच्च रुप से प्रतिष्ठित कर सनातन संस्कृति को बढ़ाया इसी उद्देश्य को लेकर 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से चंद्रशेखर आजाद कृषि विद्यालय परिसर कंपनी बाग चौराहा नवाबगंज मे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार केंद्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेता एवं समाज सेविका ललिता सिंह चौहान ने बैठक के दौरान महिलाओं का सम्मान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह भोले, राज श्रीवास्तव, आर पी सिंह चौहान, ललिता सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद युवा समिति 12 जनवरी को मनाएगा विवेकानंद जयंती समारोह


















