Advertisement

मोती झील स्थित रॉयल क्लिफ होटल में जेसीआई ब्रह्मावर्त का शपथ ग्रहण समारोह

कानपुर,(स्वप्निल तिवारी) मोती झील स्थित रॉयल क्लिफ होटल में जेसीआई ब्रह्मावर्त का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ वही आपको बता दें कि जेसीआई ब्रह्मावर्त का जन्म सन 1976 में हुआ था एवं जेसीआई ब्रह्मावर्त इस वर्ष अपना 50वां साल पूरा कर रहा है। जेसीआई ब्रह्मावर्त शहर के पुराने संगठनों में से एक है। जिसका मुख्य उद्देश्य जनमानस और समाज को बेहतर बनाने का है। जेसीआई ब्रह्मावर्त युवाओ का सबसे बड़ा संगठन है। विगत कई वर्षों में “जेसीआई ब्रह्मावर्त” ने लोगों के हृदय में अपनी अलग पहचान बनाइ है। वही समारोह का शुभारम्भ गणेश वन्दना और मुख्य अतिथि  दिनेश चन्द्र शुक्ल के स्वागत से हुआ। इस आयोजन में टीम 2025 के अध्यक्ष बने जेसी तरुण सहगल को अध्यक्ष मैडल पहना कर उनका स्वागत किया और जेसीआई ब्रह्मावर्त का नाम रौशन करने की शुभकामनाये दी। एक ओर जहां तरुण सहगल बने अध्यक्ष वही कन्हैया अग्रवाल बने महामंत्री, और नारायण लाहोटी बने कोषाध्यक्ष। इस कार्यक्रम के संचालन अभिनव-प्रियंका गुप्ता रहे एवं इस कार्यक्रम के प्रबंधक राहुल-हिना जैन और संदीप-रूचि अग्रवाल रहे । जेसीआई ब्रह्मावर्त विगत 50 वर्षों से समाज को अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इस योगदान में अध्यक्ष का योगदान सर्वश्रेष्ठ होता है। इस बात को शयन में रखते हुए इस वर्ष टीम 2025 के अध्यक्ष तरुण सहगल ने विगत 49 वर्षों के अध्यक्ष रह चुके सभी अध्यक्षों को जेसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। कुछ अध्यक्ष जो शहर में नहीं थे वे विशेष रूप से इस अवार्ड को प्राप्त करने पहुचे। 2025 के अध्यक्ष तरुण सहगल ने कहा उन्हें गर्व है की वे “जेसीआइ ब्रह्मावर्त” ने उन्हें अपने सुनहरे वर्ष का अध्यक्ष बन्ने योग्य समझा। बड़े पद के साथ बड़ी जिम्मेदारिया आती है,अतः वह इस बात को बखूबी समझते है और अपनी सोच से जेसीआई ब्रह्मावर्त” का नाम एक नयी उचाई तक पहुचाएंगे। आयोजन में तरुण सहगल, कन्हैया अगरवाल,नारायण लाहोटी, प्रेरणा सहगल,अनुष्का भगत, पूजा अग्रवाल,गौतम गुप्ता, महिष सेठिया,रोहित कुमार भगत आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh