Advertisement

बौद्ध समुदाय की महिलाओं ने दिखायी इन्सानियत की मिसाल

कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित लावारिश शवों के पांच दिवसीय कन्धा दान अभियान के अन्तिम दिन बौद्ध समुदाय की महिलाओं ने इन्सानियत की मिसाल दिखाई। लावारिशों व उनके बिछड़े दुखी परिजनों के आत्म शान्ति के लिये तथागत गौतम बुद्ध व ईश्वर से प्रार्थना की और उनके कदम बढ़ चले कन्धादान के लिये। कन्धा दानियों में महिलाओं ने भी बढ़ चढ कर हिस्सा लिया तथा शवों पर पुरूषों द्वारा फूलों की वर्षा की।
हे मानव तू मुख से बोल बुद्धम् शरणम् गच्छामि धम्मम् शरणम् गच्छामि संघम् शरणम् गच्छामि
का उच्चारण करते हुए शव यात्रा को अन्तिम विदाई दी गयी। महिलाओं द्वारा दिये जा रहे कन्धादान अभियान में एक दूसरे से कन्धा बदलते नजर आयीं। इस मौके पर सुनीता बौद्ध, मनीषा पैंथर,अनीता जैसवार,आरती राव,कुं आरती राव,सीमा संखवार,पिंकी चन्द्रा , ,सरोज गौतम,शालिनी गौतम,कांति, बबली गौतम,रुक्मणी,सुधा गौतम,रेखा,नीलू खन्ना,फूलमती,सर्वेश कुमारी,निशा,राजू देवी,फूल दुलारी,शीला देवी,गुड़िया उर्मिला राजपूत, जमुना देवी, उमा देवी, सर्वेश कुमारी जाटव, रेखा , फूलमती, धनीराम पैंथर छोटू पैंथर,रमेश बौद्धाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh