साई साउथ पॉइन्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव के दौरान नन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर व मुख्य अतिथि अरुण पाठक के द्वारा गणेश वंदना व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इसके पूर्व विद्यालय प्रबंधक वीरपाल सिंह राणा ने आए हुए मुख्य अतिथि अरुण पाठक का माल्यार्पण कर सम्मान किया इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम पांडे ने बताया कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में करीब 200 बच्चों ने भाग लिया और यह बच्चे विद्यालय के पीजी क्लास से लेकर कक्षा आठ तक के हैं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो काबिल तारीफ है बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए विद्यालय की ओर से उन्हें पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर वीरपाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य शिवम पांडे,विशिष्ट अतिथि राम आसरे कुशवाहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लाल सिंह तोमर पूर्व एमएलसी कानपुर फतेहपुर, रजत परिहार जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ, सुरेंद्र सिंह, अरुण तोमर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें!
वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया


















