भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत कानपुर नगर में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 21वीं निदेशक मण्डल (बोर्ड) की बैठक मण्डलायुक्त/अध्यक्ष के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में आज शिविर कार्यालय में आहूत की गयी। उक्त बैठक में नगर आयुक्त/सी.ई.ओ. (कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड), उपाध्यक्ष (कानपुर विकास प्राधिकरण) अपर जिलाधिकारी (शहरी, कानपुर नगर), मुख्य अभियंता (उ०प्र० जल निगम नगरीय), नीरज श्रीवास्तव (स्वतंत्र निदेशक), अपर नगर आयुक्त ‘प्रथम’/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ‘प्रथम, मुख्य वित्त अधिकारी, सी.ए.जी. एम्पैनल्ड लेखा परीक्षक तथा नोडल अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लि० पूरी स्मार्ट सिटी टीम के साथ सम्मिलित हुए तथा मुख्य अभियंता (केस्को), एसोसिएट टाउन प्लानर (कानपुर विकास प्राधिकरण) व निदेशक, स्मार्ट सिटी मिशन वर्चअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
बैठक में सर्वप्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष महोदय एवं सभी निदेशकों का स्वागत किया गया तत्पश्चात निदेशक मंडल की बैठक प्रारम्भ की गयी। जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष महोदय द्वारा पूर्व बोर्ड बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा हुई, जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि जिन निर्देशों का अनुपालन वर्तमान समय तक पूर्ण नहीं हो सका है उन्हें पूर्ण कराते हुए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाये


















