Advertisement

आसाराम बापू आश्रम में संपन्न हुआ माता-पिता का पूजन

कानपुर। माता-पिता की सेवा करना सबसे अहम है माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होने से भगवान भी खुश रहते हैं यह संदेश आसाराम बापू आश्रम में कार्यक्रम के दौरान संजय सिंघानिया ने दिया। बीते कई वर्षों से आश्रम प्रांगण में 14 फरवरी के दिन माता-पिता पूजन दिवस मनाया जाता है इसी कड़ी में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आश्रम प्रांगण में आए माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया गया। श्री संजय सिंघानिया ने बताया कि कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत कुशल भंडारे का भी आयोजन किया गया जो देर शाम तक जारी रहा इस दौरान आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh