Advertisement

मवेशीयों को बूचड़खाना ले जा रहे वाहनों को ए सी पी चकेरी व थाना प्रभारी ने पकड़ा

फतेहपुर जनपद की ओर से  कानपुर होते हुए उन्नाव जनपद ले जा रहे दस ट्रकों को कानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ तस्करी करने वाले 20 तस्कर और उन सभी दस गाड़ियों में मौजूद 400 जानवरों को पकड़ लिया है.

आज कौशांबी से कानपुर होते हुए उन्नाव जिले की ओर जा रहे 10 ट्रकों में भरे हुए क्रूरता के साथ तकरीबन 400 गाय और भैंसों को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया. इसमें सभी गाड़ियां पुलिस ने सीज कर दी है और सभी पकड़े गए 20 तस्करों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है. इस छापेमारी के दौरान बजरंग दल के नेता कृष्ण तिवारी ने भी बताया कि ऐसे गैंग एक जनपद से दूसरे जनपद में जानवरों को स्लॉटर हाउस में बेचते हैं.

उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में गांवों खासकर हाइवे के किनारे बसे गांव से जानवरों को चुराते हैं और पैसों के लालच में फिर उन्हें बेचते हैं. जहां उन्हें काटकर मांस के रूप में बेचा जाता है. इस पूरी छापेमारी में एसीपी सुमित राम टेक ने बताया कि सूचना के आधार पर ये छापेमारी की गई है और सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें 20 लोग गाड़ियों में जानवरों की तस्करी के दौरान पकड़े गए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में 400 जानवर बरामद हुए हैं. अभी को सीज कर दिया गया है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh