Advertisement

सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कानपुर पहुंचे

पूर्व सीएम व सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज  कानपुर पहुंचे। जाजमऊ में शादी समाराेह में शिरकत किये। अखिलेश यादव के शहर आगमन पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद है। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन भी मौजूद है। अखिलेश यादव को देखने वालों की भारी भीड़ जुटी रही। साथ ही कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे। अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे।
जाजमऊ में दरगाह शरीफ के पास रहने वाले महफूज अख्तर के आवास पर पहुंचे। वह उनके बेटे के शादी में शिरकत करने के साथ नवदंपति को आर्शीवाद दिया। इसके बाद दरगाह शरीफ में दर्शन करने के बाद वह कानपुर देहात के लिए रवाना हुए। इस दौरान सपा के कैंट विधायक मो. हसन रूमी, सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी, नगर अध्यक्ष फजल महमूद व सपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे आपके लिए कानपुर, कामपुर बने। यहां के कारखाने, उद्योग चले, जो प्रतिष्ठा कानपुर की थी। जो लाखों लोगों को नौकरी, रोजगार देता था। देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान बनाता था। आज भी सरकार के इतने वर्षों बाद भी नजरअंदाज करने के बाद भी कानपुर के कारोबारी, उद्योगपति कारोबार कर रहे है। हर बजट ने मायूसी लाने का काम किया। बजट ने कानपुर को कुछ नहीं दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh