Advertisement

औरंगजेब को महान बताने वाले सपा विधायक का फूंका पुतला

कानपुर औरंगजेब को महान बताने वाले सपा विधायक अबू आजमी का सिख वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी ने गुमटी नंबर पांच स्थित अबू आजमी मुर्दाबाद समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया,,,,, समिति के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की तथा चरणजीत सिंह उर्फ नामी ने बताया कि औरंगजेब ने सिखों के नौवें गुरु तेज बहादुर को चांदनी चौक में सन 1975 में कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं की रक्षा के लिए अपना बलिदान देना पड़ा था औरंगजेब ने गुरु तेज बहादुर जी को जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए कहा,,,, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया जिसके बाद उनका सिर कलम कर दिया गया था उनके इस बलिदान को आज भी धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है,,,,,ऐसे औरंगजेब को समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधायक अबू आजमी महान बता रहे हैं,,,,, उनके द्वारा दिए गए बयान को समाजवादी पार्टी गंभीरता से ले और उन्हें पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करते हुए उनके ऊपर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा कायम किया जाए,,,,,अगर ऐसा नहीं होता है तो सिर्फ वेलफेयर सोसाइटी अपना आंदोलन और उग्र करने के लिए बाध्य होगी,,,,,कार्यक्रम का संचालन कर रहे चरणजीत सिंह उर्फ नामी ने कहां की समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो सिख समुदाय के लोग सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी का विरोध शुरू कर देंगे,,,,,कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसवीर जुनेजा,,,, गगन सोनी,,,,, रविंद्र सिंह,,,, सोनी,,,, तृप्ति बिंद्रा,,,, रविंद्र सिंह,,,, सोनू हरमिंदर सिंह,,,, संदीप छाबड़ा,,,, कैप्टन भाटिया,,,, यश छाबड़ा,,,, डिंपल छाबड़ा,,, समेत कई लोग मौजूद रहे,,,,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh