सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान प्रदेश अध्यक्ष ने वितरित की पाठ्य सामग्री
कठिन परिश्रम से ही आप अपना तथा देश का नाम कर सकते रोशन। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया
सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान में निर्धन एवं असहाय बच्चों की शिक्षा हेतु चल रही सामाजिक संस्था में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने पहुंचकर वर्ष के अंतिम दिन विद्यालय बंद होने पर सामाजिक संस्था के संचालक अंकित विश्वकर्मा, सूरज ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी छात्र छात्राओं को पुस्तक एवं पढ़ने की सामग्री वितरित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने नन्हे छात्र छात्राओं को बताया कि आप देश का भविष्य है कठिन परिश्रम से ही आप अपना तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने बच्चों को बताया कि आप शिक्षा की बदौलत ही अपने जीवन में कीर्तिमान स्थापित कर सकते है। कठिन तपस्या रूपी पढ़ाई के बाद आप समाज की दिशा और दशा बदल सकेंगे। छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया के सम्मान में स्वागत गीत गाए तथा अन्य कविताओं को सुनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने छात्र छात्राओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपकी शिक्षा में कभी धन की कमी को आगे नहीं आने देगे। किसी भी प्रकार के शिक्षा संसाधन की कमी होने पर उन्हें सूचित करे वह जल्द उसे पूरा करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।


















