जेसीआई वीक 2025 के अंतर्गत जेसीआई ब्रह्मावर्ता ने दिनांक 14 सितम्बर 2025 को कैप्सूल रेस्टोरेंट, सिविल लाइन्स, कानपुर में एक भव्य ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया। यह शिविर प्रातः 10 बजे आरम्भ हुआ और पूरे दिन समाजसेवियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
अध्यक्ष जेसी तरुण सेहगल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में “रक्तदान – महादान” का संदेश प्रसारित करना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।
शिविर मैं बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में सम्पूर्ण सुरक्षा और स्वास्थ्य की जाँच के साथ 93 लोगों ने रक्तदान प्रक्रिया में भाग लिया।उपस्थित लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करेंगे।
रक्तदान को जीवन का सबसे बड़ा दान माना गया है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है। एक यूनिट रक्त से तीन जीवन तक बचाए जा सकते हैं।इस अवसर पर जेसी कान्हैया अग्रवाल, जेसी मनीष सेठिया, अभिनव गुप्ता, डॉ. हेमंत मोहन एवं डॉ. आरती मोहन, पूजा माहेश्वरी, प्रेरणा सेहगल, राहुल जैन, नितेश महेश्वरी , निखिल महेश्वरी, संदीप भूकानिया सहित अनेक जेसी साथियों एवं गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रक्तदान में भाग लिया।
जेसी डॉक्टर हेमंत मोहन ने कहा कि 15 वर्ष से अधिक एवं 65 वर्ष से कम आयु के स्वस्थ लोग रक्तदान साल में तीन बार बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं इस अवसर पर जेसी डॉक्टर आरती मोहन ने कहा कि रक्तदान महादान है हमारे भारत वर्ष में 70% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है उनको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए
जेसीआई ब्रह्मावर्ता ने हमेशा की तरह “Service to Humanity is the Best Work of Life” की भावना को साकार किया और यह शिविर जेसीआई वीक 2025 का एक महत्वपूर्ण अध्याय सिद्ध हुआ।
अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।



















