Advertisement

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई, 36 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे

25 सितंबर 2025 कानपुर नगर।

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
नवरात्रि/दशहरा को ध्यान रखते हुए विशेषकर व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों—मिठाइयाँ, दुग्ध उत्पाद, घी, कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा आटा, सूखे मेवे एवं फलाहार—की गुणवत्ता की सघन जांच की गई। साथ ही कृत्रिम रसायनों से पकाए गए फलों के भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए भी निरीक्षण किए गए।

यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य)- संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने एवं आगे की कार्यवाही

दिनांक 24 व 25.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 36 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।
इनमें मूंगफली दाना, साबुदाना, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, घी, दूध, पनीर, आइसक्रीम, किसमिस, काजू, पेड़ा, बनाना चिप्स, बूंदी, चना दाल, हल्दी पाउडर, चिली सॉस आदि शामिल हैं। नमूने मूसानगर रोड, घाटमपुर, भाभा नगर, सनिगवों, विनायकपुर, हूलागंज, पाण्डुनगर, पी रोड, नौबस्ता गल्ला मंडी, श्याम नगर, चौबेपुर, कल्यानपुर समेत अनेक स्थानों पर स्थित प्रतिष्ठानों से लिए गए।

सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh