Advertisement

इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक सम्पन्न

कानपुर

जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 30 सितम्बर से कानपुर में आयोजित होने वाले इंडिया-ए एवं ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी के संबंध में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मैच के दौरान सभी विभागों का एक कैंप कंट्रोल रूम ग्रीन पार्क में स्थापित किया जाए, जिससे समन्वय और नियंत्रण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल हेल्थ कैंप की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और एंबुलेंस की संख्या भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध ढंग से करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनपद में त्योहार के साथ खेल महोत्सव का रूप लेगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी नगर  राजेश कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का सतत पर्यवेक्षण हो। सभी विभाग टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए और मैच का सफल आयोजन हो सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभागों के बीच तालमेल बनाए रखने हेतु एक व्हाट्सएप समन्वय समूह बनाया जाए। इसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित होगा और सभी कार्यों की प्रगति का अनुश्रवण समय-समय पर किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूर्ण की जाएं, ताकि दर्शकों और जनपदवासियों को उच्चस्तरीय खेल प्रतियोगिता का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि यह अवसर जनपद के लिए गौरवपूर्ण है और सभी विभाग इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

बैठक में यूपीसीए, खेल विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh