अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कानपुर नगर कार्यालय पर मंडल जिला इकाइयों के पदाधिकारियों के संग बैठक 12 अक्टूबर को होने वाले विशाल शौर्य शक्ति महासम्मेलन एवं दशहरा मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर की गई। बैठक में प्रदेश संगठन के महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने कहा कि महासम्मेलन में हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोगों के आने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि प्रदेश के सभी ज़िलों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में कानपुर जिलाध्यक्ष दक्षिण तिलक सिंह चौहान ने बताया जिला इकाई की तरफ से तैयारियां जोरो से की जा रही हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह पदाधिकारियों ने भेंट किया। स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह जी का आगमन नगर में पहली बार हो रहा है। तथा प्रदेश भर में आगामी महासम्मेलन को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में पहली बार मातृ शक्तियों की बड़ी संख्या अपने आप में इतिहास लिखने जा रही हैं। श्री भदौरिया के मुताबिक मौजूदा समय में युवाओं के मन मस्तिष्क में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का क्रेज सर चढ़ बोल रहा है। संगठन की बढ़ती शक्ति और संख्या यक़ीनन भारत भर में अपना परचम लहराएगा। इस दौरान मुख्य रूप से कानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर महेंद्र सिंह परिहार कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया गोविंद सिंह चौहान सर्वेश सिंह सिसोदिया हेमंत सिंह सेंगर शिवम सिंह राठौड़ एस के सिंह अनंत सिंह भदोरिया कुलदीप सिंह राजावत एड पंकज राजावत अरविंद सिंह आशुतोष सिंह प्रियांशु ठाकुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
शौर्य शक्ति महासम्मेलन एवं दशहरा मिलन समारोह के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक


















