Advertisement

दिल्ली गया परिवार, चोरों ने लाखों का माल किया पार

कानपुर के थाना जाजमऊ स्थित वाजिदपुर कॉलोनी में  विधवा महिला के घर चोरों ने लाखों का जेवर, 70 हज़ार की नगदी पार कर दिया। शनिवार की सुबह जब महिला वापस घर लौटी तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। महिला के घर का ताला टूटा मिला। वहीं सूचना पर पहुची जाजमऊ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना जाजमऊ के वाजिदपुर कॉलोनी की रहने वाली ख़ुशनुदा अपने 22 वर्षीय बेटे जिशान अहमद के साथ रहती है। पति इसरार अहमद की 19 साल पहले कैंसर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ख़ुशनुदा 17 अक्टूबर को बेटे के साथ दिल्ली स्थित ससुराल गई थी। शनिवार की सुबह 6 बजे खुशनुदा पहुंची। मेन दरवाजा का ताला खोलकर महिला अंदर पहुंची। जिसके बाद कमरे का ताला खोलने पहुची तो उसके होश उड़ गए। कमरे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। ख़ुशनुदा ने बताया कि की अलमारी में रखे सोने के टब्स, हार सेट, 70 हज़ार की नगदी, पैर की तौड़िया व घर के दस्तावेज ग़ायब था। ख़ुशनुदा ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जाजमऊ इंस्पेक्टर ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी चेक करवाया जा रहा है।

– चाभी, रेती और रिंच छोड़कर भाग निकले चोर
जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित विधवा महिला के मकान से लाखों का जेवर और 70 हज़ार की नगदी चोरी हो गई। जब महिला घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। कमरे के बाहर रखी फ्रीज के ऊपर चोर रिंच, नकली चाभी और रेती छोड़कर भाग निकले।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh