Advertisement

महान बनने के लिए श्रेय देना सीखें -स्वामी ज्ञानानन्द महराज

श्रीमद भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में आज मेडिकल कॉलेज में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी ज्ञानानंद महराज ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें महान बनने के लिए श्रेय देना सीखना चाहिए, गीता ग्रन्थ बहुत महान है, स्कूल, कालेज, राजनीति, शिक्षक, वकील सभी लोगों को आगे आकर जागरूक करना चाहिए। भगवतगीता एक बहुत महान ग्रन्थ है। हर क्षण गीता पाठ करने से आप कि सभी समस्या का निदान होता है। 23 नवंबर को लखनऊ में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर जिले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लखनऊ पहुंच कर यशस्वी लोगों के विचार सुनने है। अमरनाथ ने कहा कि कानपुर नगर से 5000 लोगो को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। कानपुर के अलावा फतेहपुर,इटावा, जालौन, कन्नौज, फर्रूखाबाद आदि जिलों से भी गीता प्रेमी लखनऊ ले जायेगे। इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विघायक महेश त्रिवेदी,डा उमेश पालीवाल,मणि प्रसाद मिश्रा,अशोक त्रिवेदी, भीख तिवारी, डा के के शुक्ला, सुशील बाजपेई, दिलीप राजपूत, कमल त्रिवेदी , नन्द किशोर आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh