Advertisement

प्राचीन दक्षिण भारतीय प्रयाग नारायण मंदिर (शिवाला) बैकुंठ मंदिर विराजमान भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में परंपरागत “श्री अन्नकूट” महोत्सव मनाया गया

कानपुर 26 अक्टूबर 2025 उत्तर भारत का 165 वर्ष प्राचीन दक्षिण भारतीय प्रयाग नारायण मंदिर (शिवाला) बैकुंठ मंदिर विराजमान भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में परंपरागत “श्री अन्नकूट” महोत्सव मनाया गया

भगवान के सम्मुख मंदिर के मुख्य मंडप में गोवर्धन पर्वत चावल का मुख्य आकर्षण का केंद्र था भगवान के सम्मुख विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रस्तुत किए गए भोग हेतु सभी व्यंजनों को तीन भागों में भगवान के सम्मुख रखा गया
प्रथम भाग में ऋतुफल,हलवा, दूध,मलाई, खीर, मक्खन, मिश्री मेवा,रबड़ी आदि
द्वितीय भाग में गुझिया,पेड़ा ,बर्फी चीनी से पके हुए पकवान चंद्रकला ,पपची, खुरमा,लौंगलता, लड्डू ,पान गिलौड़ी, नमकीन ,पापड़ी ,सेव भुजिया, खस्ता, समोसा, पूरी अचार ,सब्जी ,गुड़, दही, बुकनू आदि
तृतीय भाग में कच्चा प्रसाद भोग हेतु कढ़ी,दाल ,चावल केसरिया खीर ,देसी घी, दही बड़ा ,रसाजे, चटनी, खिचड़ी, रोटी, सलाद, दाल, चावल आदि
सायंकाल भगवान की महा आरती में जयकारों के साथ सामूहिक दर्शन प्रारंभ हुए सामूहिक सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया गया

प्रमुख रूप से महंत गोविंद दास जी महाराज, जितेंद्र प्रताप सिंह( जिलाधिकारी कानपुर नगर), रविंद्र शर्मा, डॉक्टर एम०एस० यादव, सांसद रमेश अवस्थी ,अनिल कुमार शर्मा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, श्याम अरोड़ा, बृजेश मिश्रा, लव दुबे, मनोज सेंगर,भवानी भीख तिवारी, राघव नारायण तिवारी, भोलू शर्मा ,विवेक मिश्रा, अंगद सिंह, डॉक्टर प्रदीप दीक्षित, जागेंद्र अवस्थी ,मनोज तिवारी, निर्मल तिवारी, मनोज सामवेदी, उमंग अग्रवाल,

श्री “अन्नकूट”महोत्सव मंदिर अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी मुकुल एवं प्रबंधक अभिनव नारायण तिवारी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh