Advertisement

श्रील प्रभुपाद के शिष्य विश्व प्रसिद्ध सन्यासी परम पूज्य गुरु प्रसाद स्वामी का कानपुर में हुआ भव्य स्वागत।

 

7 नवंबर शुक्रवार, को इस्कॉन कानपुर में इस्कॉन जीबीसी , व श्रील प्रभुपाद के वरिष्ठ शिष्यों में से एक परम पूज्य गुरु प्रसाद स्वामी महाराज का शुभागमन हुआ।

परम पूज्य गुरु प्रसाद स्वामी महाराज विगत 50 वर्षों से संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार हेतु पूर्ण समर्पित हैं।
वर्तमान में वे इस्कॉन जीबीसी अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं।
गुरु प्रसाद स्वामी महाराज का जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्होंने पर्ड्यू विश्वविद्यालय में परमाणु भौतिकी का अध्ययन किया।
तत्पश्चात उनका संपर्क हरे कृष्ण आंदोलन के भक्तों व श्रील प्रभुपाद के अनुयायियों से हुआ।

श्रील प्रभुपाद सनातन धर्म के शिरोमणि आचार्य हैं जिन्होंने संपूर्ण विश्व में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ शास्त्रीय दर्शन को प्रस्तुत किया जिससे प्रभावित होकर गुरु प्रसाद स्वामी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय आध्यात्मिक परंपरा हेतु समर्पित किया।

आगामी आठ और नौ नवंबर को इस्कॉन कानपुर द्वारा परम पूज्य गुरु प्रसाद स्वामी महाराज के विशेष कथा सत्र आयोजित किया जा रहे हैं।

शनिवार 8 नवंबर को प्रातः व संध्या सत्रों में महाराज जी के द्वारा कानपुर के युवाओं को आध्यात्मिक मार्ग को अपनाने व अपने चरित्र को श्रेष्ठ बनाने हेतु श्रीमद्भगवद्गीता व हरे कृष्ण महामंत्र की भूमिका पर महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्रदान की जाएंगी ।

आगामी 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष पर इस्कॉन संपूर्ण विश्व में श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण करता है।
रविवार को प्रातः 8:00 बजे से लेकर 11:00 तक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें महाराज जी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं व श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व पर चर्चा की जाएगी।

इस्कॉन कानपुर मंदिर अध्यक्ष श्रीमान प्रेम हरिनाम प्रभु जी के द्वारा समस्त कानपुर वासियों को इन सुंदर सत्रों का लाभ उठाने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh