Advertisement

बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

कानपुर की चकेरी पुलिस ने शातिर चोर बाल अपचारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी पहले बाइक को निशाना बनाते थे, इसके बाद कबाड़ की दुकान में सस्ते दामों पर सौदा कर लेते थे। पुलिस को सूचना मिलते ही 4 बाइक और 3 बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सत्यम सैनी इस गैंग को लीड करता है। सत्यम कानपुर के एक निजी अस्पताल में काम करने के साथ साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था। ये फतेहपुर से लेकर कानपुर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सीसीटीवी माध्यम से चार आरोपी पकड़े गए, जोकि फतेहपुर के थाना जहानाबाद के रहने वाले हैं। सत्यम सैनी, सचिन यादव समेत दो बाल अपचारी के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही इनके नेटवर्क खंगाले जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ जनवरी 2026 में 4 मुक़दमे थाना चकेरी में दर्ज हुए हैं।

फतेहपुर से कानपुर तक फैला नेटवर्क
– सत्यम कानपुर के स्वास्तिक हॉस्पिटल में वार्डबॉय के रूप में काम करता है। उसने बताया कि वह कानपुर की भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहनों को निशाना बनाता था। इसके बाद चोरी की बाइक फतेहपुर के रहने वाले बालअपचारी को सौपते थे। बालअपचारी इनके मुख्य पार्ट्स काटकर अच्छे दामों पर बेच देते थे।

गैंगस्टर की कार्रवाई होगी
– डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी शातिर है, इनसे जुड़े और भी लोगों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh