Advertisement

हिन्दू समुदाये को एकता का संदेश देना उद्देश्य-बैरिसटर

संघ की 100 वी वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में हिन्दू सम्मेलन का आनंद किया जा रहा है। आज आनन्द नगरी में भी विराट हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के गीत व दीप प्रज्वलित के साथ की गई ‌।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिन्दू सम्मेलन के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन आनन्द नगर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बैरिस्टर जी व विशिष्ट अतिथि शुभम द्विवेदी की पत्नी एशनया, युग दघीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर, एशनया द्विवेदी ने भी भाग लिया।
बैरिस्टर जी ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता भारत को सशक्त बनाती है। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। समाज के जातिवाद के भेदभाव को समाप्त करना है। पुलवामा में आतंकवादी के गोली से मारे गये शुभम द्विवेदी की पत्नी एशनया द्विवेदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी ने धर्म पूछकर मारा है। यह बहुत ही निंदनीय है। अब हम हिंदूओ को संगठित होने की जरूरत है। हमें गर्व होना चाहिए, हिन्दूओ को एक करने के लिए संघ ही कार्य कर रहा है। घाटी में आतंकवादियो ने 26 लोगो को मौत के घाट उतारा है। धर्म पूछकर गोली मारी है। वह सभी शहीद हुए हैं। क्योंकि वह हिन्दू धर्म से जुड़े हुए हैं। सनातिको को अब एकजुट होना चाहिए। वंदे मातरम वंदे मातरम के ओजस्वी वाणी से आये अतिथियों ने जमकर तालियां बजाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। पूरा पड़ाल जयधोष व वंदे मातरम से गूंज उठा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप राजपूत ने किया। मनोज सेंगर,  दिलीप कुमार मिश्रा को शाल पहनाकर व भारत माता की फोटो देकर सम्मानित किया। डा के के शुक्ला व गीता शर्मा ने आये अतिथियों को  गीता वितरण कर गीता पाठ पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद जितेन्द्र चौरसिया, मनोज सेंगर,दिलीप राजपूत,पवन राजपूत,सनी जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा,डा के के शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh