Advertisement

बिजली के खंभे में उतरे करंट से मजदूर की मौत, भीड़ देखती रही

कानपुर के थाना कैंट क्षेत्र के मैकूपुरवा मोड़ पर शुक्रवार रात 8:30 बजे बिजली के खंभे में उतरे करंट ने 34 वर्षीय मजदूर की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजय कुमार उर्फ शंभू करीब 8 से 10 मिनट तक खंभे से चिपका रहा और बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा। मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही, तभी एक ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखाते हुए अंगौछा डालकर युवक को खंभे से अलग किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को ई-रिक्शे से निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh