Advertisement

गुरुपूर्णिमा पर साईं नाथ महाराज की आरती कर लगाया छप्पन भोग

कानपुर। पी रोड गांधीनगर स्थित गणेश पार्क श्री शनि साईं दिव्य धाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक वरिष्ठ पूर्व पार्षद महेंद्र नाथ शुक्ला उर्फ दद्दा के निर्देशन में आयोजित साईं बाबा के चौदह प्रकार के स्नान तथा चौदह प्रकार के भोग समेत महा आरती कर 56 भोग लगाया गया।
इस अवसर पर सैकड़ो महिला एवं पुरुष भक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर आयोजन में महाआरती की। साईं बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों से समूचा मंदिर  गुंजायमान हो उठा।
मंदिर के मुख्य पुजारी गंगा शरण दीक्षित द्वारा बाबा की आरती उतार कर विधिवत कार्यक्रम संपन्न किया गया।आचार्य विनोद अग्निहोत्री एवं अन्य पुजारी गणों का विशेष सहयोग रहा।
मंदिर व्यवस्थापक पूर्व पार्षद महेंद्र शुक्ला उर्फ दद्दा का क्षेत्र वासियों ने आभार व्यक्त किया। राजेंद्र शुक्ला ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका अदा की।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh