Advertisement

छोटे पैग पर मामा-भांजे में खूनी संघर्ष, तवे से किए 6 वार

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र के पोखरपुर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे शराब पार्टी के दौरान मामा-भांजे के बीच विवाद हो गया। छोटा पैग देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि भांजे ने अपने मामा मोहम्मद फिरोज के सिर, गर्दन और मुंह पर तवे से करीब छह वार किए, जिससे फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh