कानपुर नगर। हैंडलूम एंड टेक्सटाइल विभाग द्वारा अपने कर्मचारियों का विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ सर्वोदय नगर जी.टी. रोड स्थित कार्यालय परिसर में मनाया गया। विभाग की वरिष्ठ कर्मचारी सुधीर कुमार मौर्य के विदाई समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी सी ठाकुर जॉइंट कमिश्नर हैंडलूम एंड टेक्सटाइल थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. उत्तीर्ण वीर सिंह,डिप्टी कमिश्नर थे, विदाई समारोह के अवसर पर सभी कर्मचारियों ने श्री मौर्य का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने श्री मौर्य को एक कुशल और ईमानदार कर्मचारी बताया। साथ ही कहा कि वह सभी कर्मचारियों से आपसी संबंध एवं तालमेल बनाकर अपनी सेवा करते रहे। डॉ. उत्तीर्ण वीर सिंह,डिप्टी कमिश्नर ने श्री मौर्य के सम्मान में एक गीत सुनकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। सेवानिवृत्ति अवसर पर सुधीर कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में सभी साथी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर कई अन्य साथी कर्मचारियों ने गीत सुनाकर वातावरण को हर्षोल्लासमय बना दिया और ढोल की थाप पर सभी कर्मचारियों ने माला पहनाकर खुशी-खुशी कार्यालय से विदाई दी।
विदाई समारोह के अवसर पर सहायक आयुक्त अमित सिंह पाल, देवेश शुक्ला,आयना मौर्य, विकास शुक्ला, अशोक कुमार, अजय वर्मा के साथ विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















