Advertisement

सुश्री जया किशोरी द्वारा श्रीमद् भागवत का आयोजन आगामी 17 दिसंबर से

श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में सुश्री जया किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत का आयोजन आगामी 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 से चंद्रशेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी (सी.एस.ऐ. ग्राउंड) कानपुर में सुनिश्चित है । यह जानकारी प्रेस वार्ता में श्री अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने समिति के पदाधिकारी के साथ प्रदान की। पत्रकार वार्ता में बताया गया कि हम लोगों को बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है, कि कानपुर नगर में प्रथम बार सुश्री जया किशोरी की मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन हमारी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को समाज के सभी अग्रवाल बंधु एकजुट होकर भव्यता प्रदान करेंगे । श्रीमद् भागवत आयोजन के निमित प्रथम बैठक 31 जुलाई को महफिल रेस्टोरेंट में आहूत की गई। इस बैठक में प्रबंध समिति चयनित की गई जो इस प्रकार है। दिनेश चंद गोयल (अध्यक्ष), दीपक अग्रवाल (महामंत्री), विजय कुमार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर अग्रवाल, नरेश चंद गर्ग (उपाध्यक्ष), गगन अग्रवाल (उपाध्यक्ष), संदीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, श्रीदेवी शरण अग्रवाल के नामो पर सहमति प्रदान की गई।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh