Advertisement

“युवा आर्किटेक्ट्स को मिला भविष्य गढ़ने का मंच: YAC का ‘ फ्रेम द फ्यूचर’ संपन्न”

 

TOTALIS द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन

 

युवा आर्किटेक्ट्स को मिला विचारों और नवाचार का मंच

 

कानपुर नगर। युवा आर्किटेक्ट्स कम्युनिटी (YAC) द्वारा वास्तुकला क्षेत्र के युवा आर्किटेक्ट्स को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ” फ्रेम द फ्यूचर में टोटलीस” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रिस्टाइन होटल, कानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वास्तुकला से जुड़े विशेषज्ञों और युवा आर्किटेक्ट्स के बीच ज्ञान, अनुभव एवं नवीन विचारों का आदान-प्रदान करना तथा वास्तुकला के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट संदीप कुमार सरस्वत, अध्यक्ष आईआईए यू.पी.चैप्टर एवं आईआईटी रुड़की गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्होंने वास्तुकला के क्षेत्र में अपने अनुभवों से युवाओं का मार्गदर्शन किया।
विशिष्ट वक्ताओं के रूप में राजेश सिंह एमईपी एवं फायर प्रोजेक्ट्स, नई दिल्ली, अंशुमान शुक्ला – सह-संस्थापक ट्रैक एन बिल्ड आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र एवं संजय देव – ऊर्जा विशेषज्ञ ने नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता, परियोजना प्रबंधन और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।
YAC ने कहा कि वास्तुकला समाज, पर्यावरण और संस्कृति के साथ विकसित होती एक सृजनात्मक प्रक्रिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आर्किटेक्ट्स के बीच सहयोग, नेटवर्किंग और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में एवीएम गुप्ता एवं नमन मिश्रा का विशेष सहयोग रहा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh