शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डिफेंस कॉलोनी, केडीए में रविवार सुबह “Gen Z Against Drug Addiction” विषय पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया। जिसे उपस्थित युवाओ एवं अन्य लोग सुन कर नशे दूर रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल शामिल रहे उनके साथ प्रांत मंत्री राजू पोरवाल मौजूद रहे। मुख्य वक्ता राज़ू पोरवार ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजीव महान के साथ प्रांत संयोजक अमरनाथ, जिला संयोजक आकाश यादव, जिला मंत्री मुकेश यादव, जिला सह मंत्री राहुल वाजपेई, जिला संयोजक अनिरुद्ध सिंह, एवं समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग मौजूद रहे।इस जनजागरण अभियान के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया । कार्यक्रम की थीम “योग बनेगा पहचान, नशामुक्त होगा हिंदुस्तान” रखी गई है। इसके साथ ही “नशे से दूरी, योग से दोस्ती” जैसे संदेश भी दिए जाएंगे।


















